गैर धर्म में शादी करने का पता लगते ही यह शख्स सोशल मीडिया पर महिलाओं को भेजता था ऐसे अश्लील मैसेज, जानकर चौंक गई पुलिस

गैर धर्म में शादी करने का पता लगते ही यह शख्स सोशल मीडिया पर महिलाओं को भेजता था ऐसे अश्लील मैसेज, जानकर चौंक गई पुलिस
X
महिलाओं का आरोप है कि उन्हें यह व्यक्ति विभिन्न इंस्टाग्राम प्रोफाइलों के जरिए अभद्र संदेश भेजता था। आरोपी सिख लड़कियों के इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पर जाता था और धर्म से बाहर शादी करने वाली महिलाओं को परेशान करता था।

Delhi Crime दिल्ली में साइबर क्राइम का स्तर बढ़ता जा रहा है। कुछ सिरफिरे लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे है और इसका गलत नतीजा महिलाएं ज्यादा भुगत रही है। कुछ ऐसा ही मामला वेस्ट दिल्ली से सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर विशेष धर्म की महिलाओं को एक शख्स आपत्तिजनक मैसेज भेजा करता था। जिससे परेशान होकर महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अंगद सिंह के रूप में हुई है और वह पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर का रहने वाला है।

व्यक्ति विभिन्न इंस्टाग्राम प्रोफाइलों के जरिए भेजता था अभद्र संदेश

दरहसल, महिलाओं को कथित तौर पर अभद्र संदेश भेजकर परेशान करने वाले 24 साल का युवक है। युवक गैर धर्म में शादी करने वाली महिलाओं को टारगेट करके अश्लील मैसेज किया करता था। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें यह व्यक्ति विभिन्न इंस्टाग्राम प्रोफाइलों के जरिए अभद्र संदेश भेजता था। आरोपी सिख लड़कियों के इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पर जाता था और धर्म से बाहर शादी करने वाली महिलाओं को परेशान करता था।

कई महिलाओं ने इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत

कई महिलाओं से इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद इस घटना का पता चला। पुलिस ने बताया कि अंगद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अपराध जमानती होने की वजह से उसे जमानत मिल गई है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह सिख लड़कियों के प्रोफाइल पर जाता था और सिख धर्म से बाहर शादी करने वाली महिलाओं को परेशान करता था।

Tags

Next Story