Delhi Crime: अशोक विहार इलाके में छेड़छाड़ से बचने के लिए नाबालिग लड़की ने छत से लगाई छलांग, फिर...

Delhi Crime दिल्ली के अशोक विहार इलाके (Ashok Vihar Incident) से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां छेड़छाड़ (Molestation) से बचने के लिए एक नाबालिग लड़की ने छत से छलांग लगा (Minor Girl Jumped From Roof) दी। हालांकि आरोपी की हैवानियत का शिकार नहीं लेकिन छत से गिरने की वजह से उसके सिर और पैर में चोट लगी। उसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल नाबालिग के पिता का आरोप है कि लड़की को अकेली देखकर पड़ोसी उसके घर में घुस गया और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा।
लड़की ने उसकी चंगुल से खुद को छुड़ाया और छत से कूद गई। इस मामले में पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि हाथापाई के दौरान लड़की सीढ़ी से गिरी है। पीड़ित परिवार के शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। पुलिस को शिकायत देने वाले पीड़िता के पिता थे। उन्होंने कहा कि घर पर बेटी अकेली थी, उसके साथ छेड़छाड़ की गई। फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। घर में आग लगाने की कोशिश की बात भी कही। जांच में पता चला कि पीड़िता के घर के पास ही आरोपी प्रदीप रहता है। पिता का दावा था कि लड़की को अकेला घर पर देखकर आरोपी झुग्गी में घुस गया। लड़की ऊपर वाली झुग्गी में थी। जिसके साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। लड़की डर के मारे ऊपर से नीचे कूद गई। जिससे उसके सिर पैर में चोट लगी।
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि घटना के समय आरोपी नशे में था और घर में घुसकर लड़की के मां के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान लड़की बचाव में आई और वह लड़की साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद नाबालिग लड़की ने छत से छलांग लगा दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS