Delhi Crime: पिता ने 2 साल के बेटे को पहली मंजिल से फेंका, फिर थर्ड फ्लोर से लगा दी छलांग, वजह चौंकाने वाली

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में आए दिन कोई न कोई ऐसी घटना सामने आ रही, जिसे सुनकर आप या तो हैरान या फिर परेशान होंगे। पहले द्वारका में छात्रा पर एसिड अटैक, फिर निगम स्कूल की टीचर ने 5 वीं कक्षा की छात्रा को पहली मंजिल से फेंकने की खबर और अब दिल्ली के कालकाजी में एक शख्स ने अपने दो साल के बेटे को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसके बाद खुद भी तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Delhi | A 30-year-old Man Singh allegedly jumped from the third floor after throwing his 2-year-old son from the first floor of a building in Kalkaji. Both, the accused father and son are admitted to a hospital for treatment: Delhi Police
— ANI (@ANI) December 17, 2022
बता दें कि दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक 30 वर्षीय व्यक्ति शुक्रवार रात की अपनी पत्नी के घर पहुंचा। यहां उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े से परेशान व्यक्ति ने गुस्से में अपने 2 वर्षीय बेटे को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद तीसरी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी। पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह है घटना की वजह
आरोपी का नाम मान सिंह बताया गया है। उसकी पत्नी पूजा आपसी विवाद के चलते फिलहाल अपने दो बच्चों के साथ कालकाजी में अपनी नानी के घर रह रही है। यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई, जब आरोपी मान सिंह अपनी बेटियों से मिलने आया था। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी का पत्नी के साथ झगड़ा हो गया और उसने गुस्से में अपने बेटे को बालकनी से बाहर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी शख्स मान सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS