Paytm के CEO विजय शेखर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मशहूर ऑनलाइन पेमेंट एप Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Paytm founder Vijay Shekhar Sharma) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। दरअसल उन्हें 22 फरवरी को एक कार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार (arrested) किया गया था।
पुलिस ने बताया मदर इंटरनेशनल स्कूल (Mother International School) के सामने Paytm के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने दक्षिण दिल्ली की डीसीपी बेनिता मैरी जैकर (DCP Benita Marie Jacker) की कार को अपनी जगुआर लैंड रोवर कार से टक्कर मार दी थी। इसी आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक डीसीपी का ड्राइवर दीपक (Deepak) अरबिंदो मार्ग पर पेट्रोल भरने गया था।
टक्कर मारने के बाद विजय शेखर शर्मा अपनी कार से फरार हो गए थे। लेकिन डीसीपी के ड्राइवर दीपक ने कार का नंबर नोट कर लिया और डीसीपी को घटना की जानकारी दी। डीसीपी के कहने पर दीपक ने मालवीय नगर थाने (Malviya Nagar police station) में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो कार का नंबर गुरुग्राम की एक कंपनी का निकला। पुलिस ने घटना के बारे में कंपनी के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि कार GK-2 में रहने वाले विजय शेखर शर्मा के पास है। इसके बाद विजय शेखेल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS