Delhi Crime: मंगोलपुरी में छात्र को दो नाबालिगों ने मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime दिल्ली के मंगोलपुरी (Mangolpuri) में छात्र (Student) को चाकू (Stabbed) मारने की घटना सामने आई है। यहां एक पार्क में 11वीं कक्षा के छात्र को दो नाबालिगों ने चाकू मार दिया। जिसके बाद घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस (Delhi Police) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल छात्र की हालत अब ठीक बताई जा रही है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
जानकारी के मुताबिक, मंगोलपुरी के पार्क में मामूली कहासुनी के बाद दो नाबालिगों ने छात्र पर चाकुओं से हमला कर दिया जिसके बाद छात्र बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दो किशोर, जो भी स्कूली छात्र हैं, घटना के बाद मौके से भाग गए, लेकिन बाद में उन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बताया कि घायल छात्र को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा कि 18 जुलाई को, चाकू मारे जाने के कारण एक लड़के के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि लड़के के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS