Delhi Crime : दिल्ली में ऑटो ड्राइवर ने दोस्त के साथ मिलकर महिला का किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने कई जगह...

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अपराधी निडर हो गए हैं और महिलाओं को अपनी क्रूरता का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से सामने आया है, जहां एक ऑटोरिक्शा चालक (Autorickshaw driver) समेत दो लोगों ने एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म ( gang rape) की घटना को अंजाम दे दिया है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार की है। महिला को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बाद में उन्हें दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ( Safdarjung Hospital) में रेफर कर दिया गया जहां उनकी सर्जरी हुई है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि इस घटना के सिलसिले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
उपनिरीक्षक अनुज कुमारी (Anuj Kumari) ने कहा धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 365 (अपहरण), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 323 (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा '24 मार्च की रात करीब 11.28 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि एक महिला बेहोश पड़ी मिली और उसके मुंह से खून निकल रहा है।
इसके तुरंत बाद पीसीआर वैन (PCR van) मौके पर पहुंची और महिला को अस्पातल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची जहां उन्होंने कुछ चश्मदीदों को खोजने की कोशिश की, हालांकि इस घटना का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। वही पुलिस वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) खंगाल रही हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। उन्होंने रात करीब 9 बजे ऑटोरिक्शा लिया था। इसके बाद ऑटो चालक ने अपने दोस्त को बुलाया और फिर दोनों उसे सुनसान जगह पर ले गए जहां बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले में की जांच में जुटी है, जिसके कारण जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS