दोस्त की बर्थडे पार्टी से आ रही महिला से रेप, बेटे के सामने मेट्रो स्टेशन के पास हुई दरिंदगी

दोस्त की बर्थडे पार्टी से आ रही महिला से रेप, बेटे के सामने मेट्रो स्टेशन के पास हुई दरिंदगी
X
रेप के बाद महिला और बच्चे को छोड़कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। घटना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि महिला ने घटना की खबर रात 8:30 बजे दी। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है साथ-साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला जा रहा है।

Delhi Rape दिल्ली-एनसीआर में बेटे के सामने मां के साथ बलात्कार (Rape) की वारदात सामने आई है। यहां हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन (Metro Station) के पास चार लोगों में एक ने महिला के साथ रेप किया। राजधानी में इस तरीका का वारदात पुलिस प्रशासन ( Delhi Police) पर सवालिया निशान खड़े करते है। महिला के आरोप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर ही आशंका जताने लगी है। जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार की है। दिल्ली मेट्रो स्टेशन (Delhi Metro Station) के पास चार लोगों ने रेप किया है।पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ विजय नगर थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता ने बताया है कि रविवार को वह अपने किशोर बेटे के साथ मोहन नगर में अपनी एक दोस्त की पार्टी में गई थी।

वहां से वापसी में एक अन्य मित्र ने रात उसे अपनी गाड़ी में दिल्ली मेट्रो स्टेशन हिंडन रिवर के पास छोड़ दिया। यहां से वह विजय नगर जाने दूसरी गाड़ी का इंतजार करने लगी, इतने में बेटे को टॉइलेट कराने के लिए थोड़ी आगे चली गई, जहां पहले से एक कार में मौजूद चार लोगों ने उसे दबोच लिया और इनमें से एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार को अंजाम दिया।

रेप के बाद महिला और बच्चे को छोड़कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। घटना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि महिला ने घटना की खबर रात 8:30 बजे दी। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है साथ-साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं पर अत्याचार, रेप और छेड़छाड़ खबरे आम हो गई है। महिलाओं को सुरक्षा देने में पुलिस असफल होते दिखाई दे रही है।

Tags

Next Story