दिल्ली में जलभराव से छुटकारे के लिए IIT के सुझावों पर बदलाव करेगी सरकार, जल्द लोगों को इस आफत से मिल सकती है राहत

दिल्ली में जलभराव से छुटकारे के लिए IIT के सुझावों पर बदलाव करेगी सरकार, जल्द लोगों को इस आफत से मिल सकती है राहत
X
इस साल मानसून के मौसम में कई स्थानों पर भारी जलभराव देखा गया है। भारी बारिश के बाद कई मुख्य मार्ग, अंडरपास और रिहायशी इलाके भी जलमग्न हो गए। बैठक के बाद सीएमओ ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री ने नगर के ड्रेनेज मास्टर प्लान की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई।

दिल्ली में बारिश (Delhi Rain) से जलभराव की समस्या से अब नहीं जूझना पड़ेगा क्योंकि जल निकासी व्यवस्था (Drainage Master Plan) को पुननिर्माण या परिवर्तन किया जाएगा। इस बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने आज जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से मिले सुझावों के आधार पर यहां की जल निकासी व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। आपको बता दें कि इस सीजन में दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई बार जलभराव की समस्या देखी गई। जिसे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। लेकिन आईआईटी ने इस समस्या पर सुझाव दिया है। जिस पर दिल्ली सरकार (Delhi Government) अब अमल करने की बात कह रही है।

ड्रेनेज मास्टर प्लान की गई समीक्षा

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के 'ड्रेनेज मास्टर प्लान' की समीक्षा के लिए हुई बैठक में यह फैसला किया गया। केजरीवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। दिल्ली में इस साल मानसून के मौसम में कई स्थानों पर भारी जलभराव देखा गया है। भारी बारिश के बाद कई मुख्य मार्ग, अंडरपास और रिहायशी इलाके भी जलमग्न हो गए। बैठक के बाद सीएमओ ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री ने नगर के ड्रेनेज मास्टर प्लान की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई।

शहर में जलजमाव की समस्या का किया जाएगा समाधान

आईआईटी के सुझाव पर नालों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। पानी की बेहतर तरीके से निकासी को ध्यान में रखते हुए जरूरी बदलाव किए जाएंगे। शहर में जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाएगा। केजरीवाल ने पिछले महीने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में एक विश्वस्तरीय जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

Tags

Next Story