Delhi Encounter: उत्तम नगर में हुई लूट में शामिल बदमाशों के साथ मुठभेड़, पुलिस ने एक को मारी गोली, दो गिरफ्तार

Delhi Encounter: उत्तम नगर में हुई लूट में शामिल बदमाशों के साथ मुठभेड़, पुलिस ने एक को मारी गोली, दो गिरफ्तार
X
Delhi Encounter: पुलिस ने कहा कि उन्होंने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा था। लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों बदमाश स्कूटी समेत वहीं गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Delhi Encounter दिल्ली के उत्तम नगर (Uttam Nagar) से आज सुबह मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली (One Shot) मारी है। जिसके बाद वह घायल हो गया। नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस (Delhi Police) ने दो बदमाशों मुकुल और अंकित को गिरफ्तार (Two Arrested) कर लिया है। द्वारका पुलिस की पुलिस की स्पेशल सेल (Special Cell) को जानकारी मिली कि उत्तम नगर बस टर्मिनल के पास बदमाश स्कूटी से आने वाले है। जिसके बाद पुलिस ने उस इलाके में घेरा लगा दिया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा था। लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों बदमाश स्कूटी समेत वहीं गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। लूट के इस सनसनीखेज वारदात में दो से तीन और बदमाश शामिल थे जिनकी तलाश अभी भी जारी है।

आपको बता दें कि ये बदमाश 7 जुलाई को उत्तम नगर के एक घर के अंदर हुई लूट में शामिल थे। जिन्होंने के एक व्यापारी के परिवार को बांध कर सरेआम डकैती की थी। घर की ड्राइंग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसमें यह वारदात कैद हो गई थी। उस सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता था कि किस तरीके से बदमाशों ने घर में मौजूद बच्चों को भी बंधक बना रखा था। बदमाश घर से 8 लाख के गहने और करीब 5 लाख कैश लूटकर ले गए थे। तभी से पुलिस इन बदमाशों के पीछे लगी हुई थी।

Tags

Next Story