दिल्ली सरकार के इस मंत्री की चोट के इलाज में रोबोटिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, मुंबई के लिए हुए रवाना

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Environment Minister Gopal Rai) की चोट (Injury) के बाद अचानक मांसपेशियों में दिक्कत आने के कारण इलाज के लिए मुंबई (Mumbai) जाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि इनके इलाज में एक नई रोबोटिक तकनीक (Robotic Technology) का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और फिर से अच्छा महसूस कर पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय रीढ़ की हड्डी में चोट के इलाज के लिए आज मुंबई के लिए रवाना हो गए। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी। एक सूत्र ने बताया राय को पहले ही मुंबई जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण यात्रा में देरी हुई। मंत्री करीब दो से तीन सप्ताह तक मुंबई में रहेंगे।
राय ने साढ़े तीन साल पहले अपोलो अस्पताल में अपनी चोट का इलाज कराया था। पिछले साल दिसंबर में वह अपनी मांसपेशियों में कमजोरी महसूस करने और काम करने में कठिनाई महसूस करने के बाद मुंबई गए थे। राय की अनुपस्थिति में उनके विभागों को 'अस्थायी रूप से' उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आवंटित किया गया था। सूत्रों ने पूर्व में बताया था कि राय के इलाज में एक नई रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होंगी।
आपको बता दें दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए गोपाल राय वृक्षारोपण अभियान का महत्व दे रहे है। इस अभियान के तहत दिल्ली में 33 लाख वृक्षारोपण किया जा रहा है जो कि प्रदूषण को कम करने में आसानी होगी। इसके अलावा दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को कहा कि आप सरकार के व्यापक वृक्षारोपण अभियान ने राष्ट्रीय राजधानी में हरित आवरण को बढ़ाने और वायु प्रदूषण को 25 प्रतिशत तक कम करने में मदद की है। मंत्री ने वर्तमान में चल रहे 'वन महोत्सव' के अवसर पर पौधे लगाए, जिसका लक्ष्य इस वर्ष शहर भर में 33 लाख से अधिक पौधे लगाना है। कार्यक्रम के तहत 26 जून से 15 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान वर्तमान में चल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS