Delhi Eye Flu: बढ़ रहे हैं आई फ्लू के मामले, बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाया नेत्र जांच शिविर

Delhi Eye Flu: बढ़ रहे हैं आई फ्लू के मामले, बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाया नेत्र जांच शिविर
X
Delhi Eye Flu: दिल्ली में आई फ्लू के मामले लगातार बढ़ते हुए देख रविवार को बदरपुर विधानसभा क्षेत्र (Badarpur Assembly) में लोगों की सुविधा के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर (Eye Checkup Camp) का आयोजन किया गया।

Delhi Eye Flu: दिल्ली में आई फ्लू (Eye Flu) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए रविवार को बदरपुर विधानसभा क्षेत्र (Badarpur Assembly Constituency) में लोगों की सुविधा के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर (Free Eye Checkup Camp) का आयोजन किया गया। यह शिविर जैतपुर पार्ट-2 की विश्वकर्मा कॉलोनी के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित किया गया। इस कॉलोनी में हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी इस मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को राशन किट, वस्त्रों का वितरण भी किया।

आई फ्लू होने पर फॉलो करें ये रूटीन

शिविर लगाने वाली संस्था के संस्थापक सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी ने बताया कि बाढ़ आने के बाद राजधानी में आई फ्लू बहुत तेजी से फैल रहा है। इसलिए इसी क्षेत्र में नेत्र जांच शिविर का आयोजन इसलिए किया गया है, ताकि जिनकी आंखें खराब हैं, डॉक्टर उनकी जांच कर सकें और उन्हें दवाई उपलब्ध करा सकें। यही नहीं, लोगों को यह भी बताया गया कि इस बीमारी से बचने के लिए बाहर से आने पर साफ पानी से आंखों को धोएं। सफाई का ध्यान रखें और आई फ्लू होने पर दूसरों से दूर रहें, एक ही तौलिया या कपड़ा इस्तेमाल न करें, साफ कपड़े से ही आंखों को साफ करें।

752 लोगों को दिया राशन किट

सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया। बाढ़ में विश्वकर्मा कॉलोनी बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। शिविर के साथ ही बाढ़पीड़ितों को राशन किट और कपड़े भी वितरित किए गए। राशन किट में आटा, चावल, दाल, चीनी, चायपत्ती, नमक, सरसों का तेल, साबुन और आलू हैं। कुल मिलाकर 752 लोगों को राशन किट, महिलाओं को साड़ी और बच्चों को पेंट और शर्ट वितरित की गई। बाढ़ के दौरान यहां के लोगों के लिए किचन के साथ-साथ साफ पानी, दवाइयों और शौचालय का भी इंतजाम किया गया।

ये भी पढ़ें...Yamuna Water Level: कहीं इस वजह से तो नहीं बढ़ रहा यमुना नदी का जल स्तर, 1978 की बाढ़ से टूट गया था ये पुल

Tags

Next Story