Delhi Fire: शकरपुर इलाके के एक गेस्टहाउस में लगी आग, इतने लोग झुलसे, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

Delhi Fire दिल्ली में आग की घटना बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ महीनों से आग की संख्या बढ़ गई है। जिसमें जान और माल की हानि हुई है। इसी बीच, शकरपुर इलाके (Shakurpur Area) से आग लगने की खबर सामने आई है। आज सुबह यहां के एक गेस्टहाउस (Guest House) में आग लगने की घटना घटित हुई है। जिसमें तीन लोग झुलस (Three Scorched) गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों की पहचान इरफान (18), रुकसान (20) और सागर राय (25) के रूप में हुई है। दमकल विभाग (Delhi Fire Department) ने कई घंटों के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली दमकल सेवा ने दी।
जानकारी के मुताबिक, शकूरपुर इलाके में आज सुबह करीब पांच बजे फोन पर आग लगने की खबर दमकल विभाग को दी गई थी। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंची। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिजली के मीटर में आग लग गई थी जिसके बाद यह गेस्टहाउस के रिसेप्शन, लॉबी और अन्य हिस्से में फैल गई। हालांकि कई घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि संपत्ति के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
आग पर काबू पाने के बाद आसपास की दीवारों के साथ-साथ बिजली का मीटर पूरी तरह से जलता हुआ देखा जा सकता है। घायल तीन लोगों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने इस घटना को लेकर बताया कि आ गेस्ट हाउस को दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिले बगैर ही चलाया जा रहा था। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS