Delhi Firing: सीलमपुर में तीन बदमाशों ने व्यक्ति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सभी आरोपी गिरफ्तार

Delhi Firing: सीलमपुर में तीन बदमाशों ने व्यक्ति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सभी आरोपी गिरफ्तार
X
Delhi Firing: जांच के दौरान पुलिस ने शावेज और साहिल तथा अमन नाम के व्यक्ति को पकड़ा है। अधिकारी ने बताया कि ऐसा पाया गया कि शावेज पहले भी हत्या के एक मामले में शामिल रहा है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल बरामद हुआ।

Delhi Firing दिल्ली के सीलमपुर (Seelampur) इलाके में पुरानी रंजिश में एक युवक को ताबड़तोड़ गोलियां (Firing) चलाई गई। इस संबंध में पुलिस (Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार (Three Accused Arrested) किया है। पीड़ित कल्लू को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस पर शावेज और साहिल ने गोली चलाई थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने शावेज और साहिल तथा अमन नाम के व्यक्ति को पकड़ा है। अधिकारी ने बताया कि ऐसा पाया गया कि शावेज पहले भी हत्या के एक मामले में शामिल रहा है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल बरामद हुआ। वहीं यह भी जानकारी मिली की शावेज और कल्लू के बीच पुराना विवाद भी था और दोनों का ही आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

मुठभेड़ के बाद नंदू गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई एक मुठभेड़ के बाद एक आपराधिक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया जिन पर हत्या के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी धर्मेंद्र राणा (26) और लकी (21) नंदू गिरोह के शार्प शूटर हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने नजफगढ़ पुलिस थाने के सामने सात मार्च को एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलायी थी और कुछ दिन बाद दोनों ने कापसहेड़ा में एक केबल कार्यालय में गोलीबारी की थी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने 22 मार्च को जे पी कलां क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक को गोली मार दी थी। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या और हत्या के आरोप के पांच मामले सुलझ गए हैं।

Tags

Next Story