दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, भारी बारिश के बाद यमुना में जल स्तर भी बढ़ा, निचले इलाकों में अलर्ट जारी

दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, भारी बारिश के बाद यमुना में जल स्तर भी बढ़ा, निचले इलाकों में अलर्ट जारी
X
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पानी के बहाव की दर 1.60 लाख क्यूसेक पहुंच गई जो इस साल के लिए सबसे अधिक है। बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी पहुंचने तक आम तौर पर दो से तीन दिन लगते हैं।

Flood threat in Delhi दिल्ली कुछ दिनों पहले पानी की समस्या से जूझ रही थी, लेकिन आज हालात ये है कि राजधानी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसकी वजह दिल्ली में यमुना नदी (Yamuna River) का जल स्तर भारी बारिश और हथनीकुंड बैराज (HathniKund Barrage) से पानी छोड़ने के कारण बढ़ना है। ऐसे में हालात बाढ़ जैसे हो गए है। वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी का जल स्तर गुरुवार को 203.37 मीटर तक बढ़ गया, जो खतरे के निशान पर 204.50 मीटर के करीब है। इसे देखते हुए प्रशासन (Administration) ने कुछ क्षेत्र डूब जाने के डर से निचले इलाकों में अलर्ट जारी (Alert Issued) किया है और चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है।

ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.37 मीटर पर दर्ज

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जल स्तर सुबह साढ़े दस बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.37 मीटर पर दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली और ऊपरी डूब वाले इलाकों में बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है। हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथनीकुंड बैराज से नदी में और पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पानी के बहाव की दर 1.60 लाख क्यूसेक पहुंच गई। यह इस साल की सबसे अधिक है। बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी पहुंचने तक आम तौर पर दो से तीन दिन लगते हैं।

85,879 क्यूसेक की दर से यमुना में छोड़ा गया पानी

अधिकारी ने बताया कि डूब वाले इलाकों में बारिश का अनुमान है। अत‍: जल स्तर और बढ़ सकता है। दिल्ली में आज सुबह दस बजे 85,879 क्यूसेक की दर से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा था। सामान्यत: हथनीकुंड बैराज से पानी के बहाव की दर 352 क्यूसेक होती है, लेकिन डूब वाले इलाकों में भारी बारिश के बाद ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है।

Tags

Next Story