Delhi Flood: दिल्ली की बाढ़ के आगे केजरीवाल सरकार बेबस, केंद्र से सहयोग न मिलने पर दिए ये आदेश

Delhi Flood: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सामने बाढ़ विकराल रूप लेकर खड़ी है। यमुना नदी का पानी दिल्ली के रिहायशी इलाकों में पहुंच चुका है। इतना ही नहीं, जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना रहते हैं पानी वहां तक दस्तक दे चुका है। कई इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है। इस बीच दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पढ़िए दिल्ली सरकार के अहम कदम...
गैर-जरूरी सरकारी दफ्तरों को बंद (Delhi Flood)
दिल्ली सरकार ने बाढ़ के खतरे के चलते सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों को बंद करने का आदेश दिया है। सभी को वर्क फ्रॉम होम के करने की सलाह दी गई है। इसके साथ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज को भी बंद करना पड़ा है। ये सभी फैसले आज गुरुवार को हुई डीडीएमए की बैठक में लिया गया है। ये बैठक दिल्ली के उपराज्यपाल की अगुवाई में हुई थी।
Delhi Flood के खतरे से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद
दिल्ली में बाढ़ के संकट के बीच दिल्लीवासियों को पीने के पानी की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। इसके चलते वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के चलते कहीं गहराया पेयजल संकट, कहीं लंबा जाम... पढ़ें एडवाइजरी
दिल्ली में वाहनों के प्रवेश पर रोक
लगातार यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते मुख्यमंत्री कार्यालय, आईएसबीटी और इसके आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। इसके कारण दिल्ली में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर पर भारी वाहनों को रोका जा रहा है।
यमुना नदी का जलस्तर 208 के पार (Delhi Flood)
यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205 को पार करने 208 से भी ऊपर पहुंच चुका है। ओल्ड रेल ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ अभी जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।
निगमबोध घाट न जाने की सलाह
दिल्ली के निगमबोध घाट में भी यमुना का पानी पहुंच चुका है। इसके चलते MCD ने यहां अंतिम संस्कार के लिए नहीं जाने की सलाह दी है।
बता दें कि दिल्ली में लगातार बिगड़ते हालातों के बीच एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। दिल्ली के बोट क्लब, पांडव नगर, गांधी नगर, सिविल लाइन, मजनू का टीला, भजनपुरा, मयूर विहार, यमुना बाजार जैसे कई इलाकों में पानी भर गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS