नकली सोने के बदले में कंपनी को लोन के बहाने लगाते थे चूना, पुलिस ने ऐसे 5 लोगों को दबोचा

नकली सोने के बदले में कंपनी को लोन के बहाने लगाते थे चूना, पुलिस ने ऐसे 5 लोगों को दबोचा
X
आरोपियों की पहचान बुद्ध विहार के संजय प्रजापति (36), गाजियाबाद के निशांत भोले (29), त्री नगर के जितेन्द्र वर्मा (42), सुल्तानपुरी के संदीप कुमार (46) और बुराड़ी के मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके तीन और सहयोगियों को गिरफ्तार किया और 10.5 लाख रुपये, आठ नकली सोने की चूड़ियां आदि बरामद की।

Delhi Fraud दिल्ली में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ जो नकली सोना (Fake Gold) देकर कंपनी से लोन (Company Loan) ले लेते थे। इस आरोप में पुलिस (Delhi Police) ने एक कंपनी के दो कर्मचारियों सहित पांच लोगों को धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार (Five Accused Arrested) किया है। आरोपियों की पहचान बुद्ध विहार के संजय प्रजापति (36), गाजियाबाद के निशांत भोले (29), त्री नगर के जितेन्द्र वर्मा (42), सुल्तानपुरी के संदीप कुमार (46) और बुराड़ी के मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके तीन और सहयोगियों को गिरफ्तार किया और 10.5 लाख रुपये, आठ नकली सोने की चूड़ियां आदि बरामद की।

आरोपियों ने स्वीकार किया जुर्म

पुलिस के अनुसार, कथित गोल्ड लोन धोखाधड़ी के बारे में सूचना निर्माण विहार स्थित कंपनी से मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंपनी के एक भागीदार, आनंद पाठक ने आरोप लगाया कि कंपनी में एक प्रबंधक के तौर पर काम करने वाले प्रजापति और सोना का मूल्य निर्धारण करने वाले भोले ने सोने के आभूषणों के बदले दो ऋण स्वीकृत किए थे, लेकिन सुरक्षा के रूप में रखे गए गहने नकली पाए गए। अधिकारी ने बताया कि प्रजापति ने छह मार्च से कार्यालय में आना बंद कर दिया था, जिसके बाद मालिकों को संदेह हुआ और उन्होंने फाइलों का ऑडिट किया, जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक यादव ने कहा कि जांच के दौरान, भोले से पूछताछ की गई और उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। बाद में, छापे मारे गए और प्रजापति को पुल बंगश मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया।

मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

पिछले महीने दो पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां मामूली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के अकबरपुर माजरा का निवासी आदिल उर्फ ​​शकील एक कुख्यात स्नैचर है और पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में उसे पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान आत्मरक्षा में पुलिस ने कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें आदिल के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Tags

Next Story