Delhi Free WI-FI: दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर! फ्री वाई-फाई की सुविधा रहेगी जारी, दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी

Delhi Free WI-FI: दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर! फ्री वाई-फाई की सुविधा रहेगी जारी, दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी
X
Delhi Free WI-FI: केजरीवाल सरकार दिल्ली के करीब 11 हजार जगहों पर अभी तक हॉटस्पॉट लगा चुकी है। इस हॉट स्पॉट्स को लगाने के बाद दिल्ली में 500 मीटर पर लोगों को इसकी सुविधा मिल रही है। हर हॉटस्पॉट की 100 मीटर की रेंज है। प्रत्येक व्यक्ति को 15 जीबी डाटा हर महीने मुफ्त में दिया जा रहा है। रोजाना 1.5 जीबी डाटा मुफ्त में दिया जा रहा है।

दिल्लीवासियों को मंगलवार को केजरीवाल सरकार (Delhi Government) ने अच्छी खबर दी है। यहां लोग को फ्री वाई-फाई (Delhi Free Wi-Fi) सुविधा मिलती रहेगी। इसे खत्म नहीं किया जाएगा। इस बात की मंजूरी दिल्ली कैबिनेट (Delhi Cabinet) ने दी है। आज दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली में फ्री वाई-फाई सुविधा को जारी रखने के लिए हरी झंडी दिखाई है। इसके साथ ही कई दिल्ली कैबिनेट कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है। जैसे दिल्ली में विधायकों की सेलरी भी बढ़ाई गई हैँ।

11 हजार जगहों पर लगाया हॉटस्पॉट

बता दें कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिसंबर 2019 में आईटीओ बस स्टॉप से फ्री वाई-फाई योजना की शुरुआत की थी। केजरीवाल सरकार दिल्ली के करीब 11 हजार जगहों पर अभी तक हॉटस्पॉट लगा चुकी है। इस हॉट स्पॉट्स को लगाने के बाद दिल्ली में 500 मीटर पर लोगों को इसकी सुविधा मिल रही है। हर हॉटस्पॉट की 100 मीटर की रेंज है। प्रत्येक व्यक्ति को 15 जीबी डाटा हर महीने मुफ्त में दिया जा रहा है। रोजाना 1.5 जीबी डाटा मुफ्त में दिया जा रहा है। औसतन 100 से 200 एमबीपीएस की स्पीड मिल रही है।

एक साथ 21 लाख से ज्यादा लोग फ्री वाई-फाई का कर सकते है इस्तेमाल

दिल्ली सरकार ने पूरी दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई सुविधा देने के लिए 11 हजार हॉटस्पॉट लगाने लक्ष्य निर्धारित किया था। दिल्ली में अभी तक 10,561 स्थानों पर फ्री वाई-फाई के हॉटस्पॉट लगाए जा चुके हैं। कनेक्टिविटी की समस्या हुई खत्म इनमें से 2,208 हॉटस्पॉट बस स्टॉप पर लगाए गए हैं। जबकि 8,353 अन्य जगहों पर लगाए गए हैं। लोगों को प्रति 500 मीटर की दूरी पर फ्री वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। अब 21 लाख से अधिक लोग एक साथ फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags

Next Story