Delhi Gang Rape: आईटीओ इलाके में महिला से सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने ऑटोरिक्शा चालक को किया गिरफ्तार

Delhi Gang Rape: आईटीओ इलाके में महिला से सामूहिक बलात्कार,   पुलिस ने ऑटोरिक्शा चालक को किया गिरफ्तार
X
Delhi Rape: रेप पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह कश्मीरी गेट के लिए पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके से वाहन में चढ़ने के बाद ऑटोरिक्शा चालक और तीन अन्य लोगों ने उसके साथ आईटीओ के पास दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि ऑटोरिक्शा चालक ने इसके बाद उसे कश्मीरी गेट छोड़ दिया।

Delhi Rape दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला आईटीओ (ITO Area) से सामने आया है। यहां पर ऑटो ड्राइवर (Auto Driver) समेत चार लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया। जिसके बाद सामूहिक दुष्कर्म में मामले में मुख्य आरोपी ऑटोरिक्शा चालक (Arrested) को गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में पुलिस ने जानकारी दी।

रेप पीड़िता ने पुलिस (Delhi Police) को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) के लिए पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके से वाहन में चढ़ने के बाद ऑटोरिक्शा चालक और तीन अन्य लोगों ने उसके साथ आईटीओ के पास दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि ऑटोरिक्शा चालक ने इसके बाद उसे कश्मीरी गेट छोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है औरकिसी काम से दिल्ली आई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे आईटीओ-यमुना पुल के पास एक कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

आईपी एस्टेट थाने में महिला की शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई। पुलिस ने कहा कि महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Tags

Next Story