Delhi: गंभीर का दावा, दिसंबर 2024 तक गाजीपुर लैंडफिल साइट हो जाएगा कचरा मुक्त

Delhi: गंभीर का दावा, दिसंबर 2024 तक गाजीपुर लैंडफिल साइट हो जाएगा कचरा मुक्त
X
गंभीर ने कहा कि पहले का जमा 50 फीसदी कचरा मार्च 2023 तक, 75 फीसदी कचरा मार्च 2024 तक और पूरा कचरा दिसंबर 2024 तक परिष्कृत कर दिया जाएगा।

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को कम करने के लिए अनेकों कदम उठाये जा रहे है। ऐसे में पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दावा किया है कि गाजीपुर लैंडफिल साइट के पूरे कचरे को दिसंबर 2024 तक परिष्कृत कर दिया जाएगा। हालांकि विधानसभा की पर्यावरण समिति ने काम की गति पर असंतोष जताया है। गंभीर ने एक बयान जारी कर कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहले से जमा कचरे में से करीब तीन हजार मीट्रिक टन (एमटी) का प्रतिदिन परिष्करण किया जा रहा है।

अभी तक वहां करीब तीन लाख एमटी पहले के कचरे का परिष्करण हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले का जमा 50 फीसदी कचरा मार्च 2023 तक, 75 फीसदी कचरा मार्च 2024 तक और पूरा कचरा दिसंबर 2024 तक परिष्कृत कर दिया जाएगा। दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति की इस हफ्ते की शुरुआत में हुई बैठक में इसकी अध्यक्ष और आप की विधायक आतिशी ने काम की वर्तमान गति पर नाखुशी जताई थी।

बैठक में पूर्वी और उत्तर दिल्ली नगर निगमों के आयुक्तों एवं अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था। इससे पहले, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के मेयर मुख्यमंत्री आवास के बाहर से ही अपना कामकाज शुरू कर रहे हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर ने बताया कि हम पिछले 7 दिन से धरने पर हैं। आज हमारा कार्यालय यहीं से चलेगा। सीएम हमारे 13,000 करोड़ जारी करें।

Tags

Next Story