दिल्ली की बेटियों के सवाल, 'क्या मैं सुरक्षित हूं बताओ CM केजरीवाल'

राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए असुरक्षित होती जा रही है। लगातार बढ़ते केस दिल्ली के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे है। बड़े हो या बच्चे हर कोई दिल्ली सरकार से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियाे जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो माासूम अपनी सुरक्षा को लेकर केजरीवाल सरकार से सवाल करती नजर आ रही है। वीडियो में दोनों बच्ची कह रही है केजरीवाल जी आप हमारी सुरक्षा कैसे करोगे?
Arvind Kejriwal जी,आपके पास इन ननी परियों के सवालो का जवाब है? अगर है तोह जवाब दीजिए और अगर नही तोह इस्तीफा दीजिए#SpeakUpForDelhiWomenSafety @LambaAlka @NikitajiNetaji @Nattashasharrma @Persis_25 @MiniforIYC @DrArchanaINC pic.twitter.com/toXpAr6gqZ
— #NyayForIndia Gaurav Chawla (@GauravChawla84) August 10, 2020
वीडियो में दोनों बच्ची कह रही है केजरीवाल जी आप हमारी सुरक्षा कैसे करोगे? क्या हम दिल्ली में सुरक्षित हैं? आखिर कब तक निर्भया से दिल्ली में दरिंदगी होती रहेगी? दिल्ली की केजरीवाल सरकार महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करके सत्ता में आये है। केजरीवाल जी क्या 12 साल की निर्भया का दर्द 10 लाख रुपये में खत्म हाे जाएगा? आखिर कब तक निर्भया को मुआवजा देकर उसकी आवाज को दबाओगे? केजरीवाल जी हम रोज अखबार में एक नई निर्भया को तपड़ते हुए देखते है। केजरीवाल जी आपकी भी बेटी है।यहीं वह चुभने वाले सवाल है जो केजरीवाल सरकार से इन दो मासूमों ने पूछा है।
आपकों बता दें कि दिल्ली में दरिंदों ने पश्चिम विहार इलाके में एक 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और फिर उसे जान से मारने की कोशिश भी की थी। जिससे डॉक्टरों का भी दिल दहल गया था बीते मंगलवार को दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। इस बार भी दरिंदों ने सारी हदें पार करके रख दी थी। जानकारी मिली है कि पश्चिम विहार में एक 12 साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर धारदार हथियारों से मारने की कोशिश की। इसके बाद बच्ची को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर भी परेशान हो उठे। बच्ची को तुरंत एम्स में रेफर कर दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS