दिल्ली सरकार का ऐलान, सिंघु बॉर्डर पर किसानों को दी जाएगी WiFi की सुविधा

नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने किसानों के प्रदर्शन स्थलों को लेकर महत्वपूर्ण ऐलान किया है। दिल्ली सरकार किसानों के लिए प्रदर्शन वाले स्थानों पर वाई-फाई लगाएगी। पहला हॉटस्पॉट 24 से 48 घंटे के अंदर शुरू होगा। दिल्ली के बॉर्डरों पर एक महीने से ज्यादा किसानों के डटे हो चुके है।
इस बीच किसानों को अपने परिजनों से बात करने में परेशानी आ रही है। ऐसे में किसानों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से वाई-फाई लगवाने की मांग की थी। जिसके बाद आज दिल्ली सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करते हुये पहला हॉटस्पॉट लगवाया है। दिल्ली सरकार सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों को वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराएगी। सरकार 100 मीटर के दायरे में हॉटस्पॉट लगाएगी।
आम आदमी पार्टी किसानों के लिए प्रदर्शन की जगह पर Wifi लगाएगी। पहला हॉटस्पॉट 24 से 48 घंटे के अंदर शुरू होगा।
— AAP (@AamAadmiParty) December 29, 2020
परिजनों से बात करने में दिक्कत होने के कारण किसानों ने मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी से Wifi लगाने की मांग की थी।- श्री @raghav_chadha pic.twitter.com/2WgS0nLFEF
इससे पहले, नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। किसान आंदोलन का आज 34वां दिन है। दिल्ली में इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है लेकिन फिर भी इस कड़ाके की सर्दी में किसानों के हौंसले कम नहीं हो रहे है। दिल्ली के बॉर्डरों पर अभी भी डटे हुये है। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 34वें दिन भी जोरों पर है।
एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि हमें हमारा हक दे देंगे तो हम अभी चले जाएंगे नहीं तो हम नहीं जाएंगे। पीछे 700 ट्रोलियां तैयार हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि कल की बैठक में अगर सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो हम प्रदर्शन करते रहेंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे। वहीं कल सरकार के साथ भी किसानों की छठे दौर की बातचीत होनी है। साथ ही अन्ना हजारे ने भी सरकार को चेताया है कि जल्द से जल्द किसानों की मांग मानी जाए। क्योंकि जनवरी से वह भी आंदोलन करने वाले है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS