Delhi Corona Vaccine: दिल्ली सरकार का पहले चरण के टीकाकरण का प्लान तैयार, सत्येंद्र जैन ने बताई तारीख

Delhi Corona Vaccine दिल्ली समेत पूरे भारत में दूसरे दौर का वैक्सीन को लेकर ड्राई रन चल रहा है। वहीं दिल्ली में भी कई जगहों पर वैक्सीन का ट्रायल जारी है। इसी बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को वैक्सीन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में 89 अस्पतालों को प्रथम चरण के वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया है, इनमें 36 सरकारी और 53 निजी अस्पताल हैं। पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन दी जाएगी।
दिल्ली में 89 अस्पतालों को प्रथम चरण के वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया है, इनमें 36 सरकारी और 53 निजी अस्पताल हैं। पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन दी जाएगी। 12-13 जनवरी तक वैक्सीन जा जाएगी, हमारे पास पर्याप्त स्टोरेज है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन #COVID19 pic.twitter.com/THJfqFAhnK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2021
12-13 जनवरी तक वैक्सीन दी जाएगी, हमारे पास पर्याप्त स्टोरेज है। इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि टीका उपलब्ध होने पर दिल्ली के लोगों को मुफ्त टीका दिया जाएगा और दिल्ली सरकार ने टीकाकरण अभियान के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। दिल्ली में टीकाकरण के लिए 1,000 केंद्र बनाए जाएंगे इनमें पहले चरण में करीब 600 केंद्र होंगे। अधिकारियों ने बताया कि हर टीकाकरण केंद्र पर कई बूथ होंगे और हर बूथ में कम से कम 100 लोगों को टीका दिया जा सकेगा।
दक्षिणी दिल्ली में 10 टीकाकरण केंद्रों को चुना गया
दक्षिणी दिल्ली में 10 टीकाकरण केंद्रों को चुना गया अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के लिए दक्षिणी दिल्ली में 10 टीकाकरण केंद्रों को चुना गया है। इसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सफदरजंग अस्पताल, पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल, पुष्पावती सिंघानिया अस्पताल और अनुसंधान संस्थान शामिल हैं। ट्रायल के लिए दक्षिण पूर्व जिले में तीन सब डिवीजन में 19 केंद्रों को चुना गया है। इनमें बत्रा हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, एस्कॉर्ट हॉस्पिटल, नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, होली फैमिली हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल और एमसीडब्ल्यू गौतमपुरी शामिल हैं।
उत्तर पश्चिम जिले में 12 केंद्रों को चुना गया
उत्तर पश्चिम जिले में 12 केंद्रों को चुना गया अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पश्चिम जिले में पूर्वाभ्यास के लिए 12 केंद्रों को चुना गया है। इनमें शालीमार बाग में मैक्स हॉस्पिटल और फोर्टिस हॉस्पिटल, सरोज हॉस्पिटल, जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल और बीएसए हॉस्पिटल शामिल हैं। नयी दिल्ली जिले में चार जगहों को चुना गया है। इनमें उत्तर रेलवे का केंद्रीय अस्पताल और वसंत कुंज में फोर्टिस हॉस्पिटल शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS