भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का आरोप, दिवालिया हो गई है दिल्ली सरकार

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का आरोप, दिवालिया हो गई है दिल्ली सरकार
X
दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने डीटीसी के कर्मचारियों, सिविल डिफेंस मार्शल और होमगार्ड को वेतन न मिलने पर बुधवार को केजरीवाल सरकार को दीवालिया बताते हुए आड़े हाथों लिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने डीटीसी के कर्मचारियों, सिविल डिफेंस मार्शल और होमगार्ड को वेतन न मिलने पर बुधवार को केजरीवाल सरकार को दीवालिया बताते हुए आड़े हाथों लिया है। बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली में ईमानदार और पैसे की कमी न होने का डंका पीटने वाली केजरीवाल सरकार अब कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रही। वेतन न मिलने के कारण डीटीसी कर्मचारियों ने 17 दिसंबर से चक्का जाम करने की धमकी दे दी है।

बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार से पूछा है कि आखिर इन कर्मचारियों का वेतन जारी क्यों नहीं किया गया? क्या सरकार ने इन कर्मचारियों का वेतन किसी दूसरे मद में खर्च कर दिया है? उन्होंने पूछा है कि क्या दिल्ली सरकार वित्तीय संकट से गुजर रही है? ऐसा ही हाल पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार का है और वहां भी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार डीटीसी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों को पक्का करने का वादा करके सत्ता में आई थी। इसके अलावा बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मार्शल नियुक्त करने और होमगार्ड नियुक्त करने की योजना का भी खूब बखान किया गया था लेकिन अब सरकार इन कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रही है।

Tags

Next Story