दिल्ली सरकार बुजुर्गों को कराएगी अयोध्या की फ्री यात्रा, सीएम केजरीवाल ने बनाये 10 सिद्धांत

दिल्ली विधानसभा में 8 मार्च से बजट सत्र चल रहा है। आज इसमें उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। उपराज्यपाल के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामराज्य कार्ड खेल दिया।
सीएम केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 70 साल में दोनों राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर षड्यंत्र के तहत इस देश के बच्चों को अनपढ़ रखा और देश के लोगो को गरीब रखा।दिल्ली में पिछले 5-6 सालों में शिक्षा क्षेत्र में जो काम हुआ है उसे क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। अब गरीबों के बच्चे भी फर्राटे की अंग्रेजी बोल रहे हैं, वे इंजीनियर और डॉक्टर बन रहे हैं। सरकारी स्कूल के बच्चे अमीरों के बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बढ़ रहे हैं।
पिछले एक साल में देश और दिल्ली ने कोरोना महामारी का सामना किया। नेता चाहे कितनी भी तारीफ कर ले लेकिन अस्पताल में इलाज तो डॉक्टर्स ने किया। हम और सदन दिल से डॉक्टर्स, नुर्सेस, फ्रंटलाइन वारियर्स और वैज्ञानिकों का धन्यवाद करते हैं।
दिल्ली के आदरणीय बुर्जुगों के लिए खुशखबरी!
— AAP (@AamAadmiParty) March 10, 2021
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के बाद सभी आदरणीय बुजर्गों को मुफ्त में भगवान राम के दर्शन करवाएगी @ArvindKejriwal सरकार। pic.twitter.com/85gWMbzK75
वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 10 सिद्धांत बनाए..
1. कोई भूखा ना सोए
2. बच्चों को अच्छी शिक्षा
3. सभी को बेहतर इलाज
4. 24x7 मुफ़्त बिजली
5. सभी को मुफ्त पानी
6. सभी को रोजगार
7. बेघरों को मकान
8. महिलाओं को सुरक्षा
9. बुजर्गों को सम्मान
10. सभी को समान अधिकार
दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि दिल्ली के आदरणीय बुर्जुगों के लिए खुशखबरी! आम आदमी पार्टी की सरकार अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के बाद सभी आदरणीय बुजर्गों को मुफ्त में भगवान राम के दर्शन करवाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS