Delhi Crime: दिल्ली में फिर दोहराया श्रद्धा जैसा हत्याकांड, फ्रिज में रखे लड़की के शव के टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: श्रद्धा मर्डर केस का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने इलाके में लड़की की हत्या के बाद उसके शव को फ्रिज में छुपा दिया गया। पुलिस ने लड़की के शव को फ्रिज से बरामद कर लिया है और आरोपी लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी लड़के की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
उत्तम नगर से एक महिला का शव नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला। आरोपी साहिल गहलोत गिरफ्तार हुआ। आगे की जांच चल रही है: दिल्ली पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि 10 फरवरी की सुबह पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और फिर उसी शाम को दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने निक्की की हत्या दिल्ली के ISBT के पास कार में गला दबाकर कर दी थी, हत्या करने के बाद वो लाश को लेकर गाड़ी में घूमता रहा, फिर उसने एक ढाबे के फ्रिज में उसे छिपा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मौके पर जाकर सबूत जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्रद्धा वालकर हत्याकांड
इस घटना से पहले भी एक घटना सामने आ चुकी है। दिल्ली के महरौली में 28 वर्षीय आफताब पूनावाला ने 18 मई, 2022 को श्रद्धा वालकर की कथित रूप से गला घोंट कर हत्या कर दी थी और शव के कई टुकडे कर दिए थे। इसके बाद शव ठिकाने लगाने से पहले करीब तीन सप्ताह तक घर में फ्रिज में बंद करके रखा। बाद में कई दिनों में उसने शव के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS