Hit and Run Case: कनॉट प्लेस में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर

देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) आउटर सर्कल से हिट एंड रन (Hit and Run) का मामला सामने आया है। जहां एक 33 वर्षीय महिला तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से घायल हो गयी। इस घटना में घायल महिला को गंभीर हालत में आरएमएल अस्पताल (RML Hospital) में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह उस वक्त हुआ जब पूनम बजाज नाम की महिला पालिका बाजार के पास कनॉट प्लेस के बाहरी घेरे में सड़क पार कर रही थी। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक इनोवा कार ने महिला को बहुत तेज गति से टक्कर मार दी, जिससे वह हवा में उछल गई और अंत में छह फीट दूर सड़क पर गिर गई। जबकि आरोपित कार सवार वहां से फरार हो गया।
घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल (RML Hospital) ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जिसके पास पुलिस (Delhi Police) की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन (Connaught Place Police Station) में भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) की धारा 279 और 337 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई हैं। आपको बता दें कि दिल्ली का कनॉट प्लेस (Connaught Place) बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है। रविवार को यहां अधिक भीड़ देखी जाती है। लोग यहां खरीदारी और सैर-सपाटे के लिए पहुंचते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS