Delhi: जहांगीरपुरी में चलेगा बुलडोजर, दिल्ली पुलिस ने आर्म्स सप्लायर को किया गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली का जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) इलाका हनुमान जयंती के दिन शोभा यात्रा (Shobha Yatra) के दौरान हुए उपद्रव के बाद से सुर्खियों में है। रिपोर्ट के अनुसार, अब जहांगीरपुरी इलाके में उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर (Bulldozer) चलाने की पूरी तैयारी हो गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal Corporation) का बुलडोजर जहांगीरपुरी इलाके में चलनेवाला है।
खबरों के मुताबिक, जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलेगा। इलाके के अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों की मांग की है। उत्तरी नगर निगम ने पुलिस को लिखे पत्र में महिला पुलिसकर्मियों की भी मांग की है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि 20 और 21 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे से पुलिसकर्मियों की जरूरत है।
दिल्ली पुलिस ने आर्म्स सप्लायर को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक बड़े आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस व्यक्ति की साठ से अधिक केसों में तलाशी थी। पुलिस को इस पर ही जहांगीरपुरी हिंसा के लिए आर्म्स सप्लाय करने का संदेह है। मुठभेड़ में आर्म्स सप्लायर गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पांच आरोपियों पर एनएसए लगाया गया
इस बीच पुलिस ने बीते मंगलवार को जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया। अब तक 26 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से अंसार, सलीम, सोनू, दिलशाद और अहीद के खिलाफ एनएसए लगाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS