Delhi Crime: किन्नर की हत्या के लिए किलर ने ली थी इतने लाख की सुपारी, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: किन्नर की हत्या के लिए किलर ने ली थी इतने लाख की सुपारी, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
X
किन्नर को मारने के लिए 55 लाख की सुपारी दी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगन भारद्वाज उर्फ गगन पंडित और वरुण उर्फ वीरू के तौर पर हुई है। इनमें 1 लाख का इनाम गगन पंडित पर था। जबकि 50 हज़ार का इनाम उसके गुर्गे वरुण पर था।

Delhi Transgender Murder Case दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव (GTB Enclave) इलाके में पिछले साल एक किन्नर (एकता जोशी) (Ekta Joshi) की कथित हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार (Two Arrested) किया गया है। यह हत्या किन्नरों के दो समूहों के बीच सामाजिक अवसरों पर लोगों से पैसा इकट्ठा करने को लेकर वर्चस्व के चलते हुई थी। पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में अभी तक छह लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। आपको बता दें कि किन्नर को मारने के लिए 55 लाख की सुपारी दी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगन भारद्वाज उर्फ गगन पंडित और वरुण उर्फ वीरू के तौर पर हुई है। इनमें 1 लाख का इनाम गगन पंडित पर था। जबकि 50 हज़ार का इनाम उसके गुर्गे वरुण पर था।

किन्नर की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पश्चिम विहार के पश्चिम पुरी निवासी गगन भारद्वाज उर्फ ​​गगन पंडित और लाल कुआं क्षेत्र निवासी वरुण (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि किन्नर एकता जोशी की पांच सितंबर 2020 को जीटीबी एंक्लेव इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि पंडित और आमिर नाम के एक अन्य व्यक्ति ने उस पर कथित तौर पर गोली चलायी थी। उन्होंने बताया कि एकता, उसकी सौतेली मां अनीता जोशी और सौतेला भाई आशीष जोशी लक्ष्मी नगर से अनीता के घर आए थे, तभी यह घटना हुई थी।

दोनों के पास हथियार और कारतूस बरामद किया गया

दिल्ली पुलिस ने उस समय दोनों को गिरफ्तार किया जब वो एक कार में सवार होकर किसी दूसरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, दोनों के पास हथियार और कारतूस बरामद किये गये हैं। एसीपी अत्तर सिंह के सुपरविजन में स्पेशल सेल इंस्पेक्टर शिव कुमार, करमवीर, पवन कुमार, एसआई राजेश व टीम ने दोनों को उस समय पकड़ा जब दोनों स्कार्पियो में सवार होकर किसी दूसरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, दोनों के पास हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। गगन पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट के कई मामले दिल्ली और यूपी में दर्ज हैं।

Tags

Next Story