दिल्ली उपराज्यपाल ने वीरता पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली राज्य सैनिक बोर्ड के सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2022 के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उपराज्यपाल के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार (आई.ए.एस.) व अन्य मौजूद थे। जबकि दूसरी तरफ उपराज्यपाल सक्सेना ने अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि मैं सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं और दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त शासन बनाने के संकल्प को नवीनीकृत करता हूं।
उन्होंने कहा कि मैं राजधानी के लोगों से भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का प्रदर्शन करने की अपील करता हूं। उपराज्यपाल ने दिल्ली राज्य सैनिक बोर्ड के सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें भरोसा दिया कि उन्हें हर संभव सहयोग मिलेगा। उपराज्यपाल ने विजेताओं को ध्वज लगाया और राज्य सैनिक बोर्ड के पूर्व सैनिकों, वीर नारी, विकलांग कर्मियों और उनके आश्रितों के कल्याण और सम्मान के लिए सभी उपाय सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सेवारत रक्षा कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण और पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के पुनर्वास के लिए हमेशा तत्पर और वचनबद्ध है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS