लॉकडाउन के पहले ही दिन दिल्ली मेट्रो पर बड़ा असर, इस कारण राजीव चौक, कश्मीरी गेट समेत 10 मेट्रो स्टेशन बंद

Delhi Metro दिल्ली में कोरोना के कारण आज से 6 दिन का लॉकडाउन शुरू हो गया है। लॉकडाउन (Lockdown) के बीच मंगलवार को दिल्ली मेट्रो पर बड़ा असर देखने को मिला। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सख्ती दिखाते हुए येलो लाइन मेट्रो सर्विस (Metor Service) की 10 स्टेशनों को बंद कर दिया। क्योंकि यहां कोविड प्रोटोकॉल (Covid Guidelines) की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि डीएमआरसी ने लॉकडाउन के पहले दिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर 10 मेट्रो स्टेशन की एंट्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। उसके थोड़ी देर बाद सभी स्टेशनों को खोल दिया गया।
सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए कश्मीरी गेट, राजीव चौक और एम जी रोड मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाहर जाने की अनुमति है: DMRC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2021
डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि श्याम पार्क, राज बाग, मोहन नगर, राजीव चौक, एमजी रोड, नई दिल्ली, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। हालांकि इन मेट्रो स्टेशन से एग्जिट पर कोई रोक नहीं है।
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) April 20, 2021
All stations on all lines are open. Thank you for your patience.
दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों की मानें तो शारीरिक दूरी का पालन नहीं होने के चलते इन मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री बंद की गई है हालात सामान्य होने पर एंट्री खोल दी जाएगी। उसके थोड़ी देर बाद ही सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने परिचालन में काफी बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि मेट्रो एक-एक घंटे के अंतराल पर चलेगी। वहीं सुबह शाम 2-2 घंटे के व्यस्त समय में मेट्रो कोच के अंदर भीड़ न हो, इसके लिए 30-30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलाई जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS