लव मैरिज करने वाले दंपति को द्वारका में गोलियों से भूना, पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां द्वारका के अमराई गांव में एक दंपति (Husband Wife Gunned Down) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। जिसके बाद पति की मौके पर ही (Husband Dies) मौत हो गई। वहीं पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती (Wife Admit In Hospital) कराया गया है। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों की पहचान विनय दहिया और किरण के रूप में हुई है।
दोनो सोनीपत के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं। लास्ट अगस्त में इनकी शादी हुई थी। विनय एयरपोर्ट पर टैक्सी का काम कर रहा था। जहां तक ऑनर किलिंग की बात है इसकी जांच चल रही है संदिग्धों को पहचाना जा रहा है: द्वारका ज़िले के डिप्टी पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार मीणा https://t.co/IXHoCqeJpD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2021
जानकारी के मुताबिक, द्वारका के अमराई गांव में दोनों रहते थे। गुरुवार रात उनके घर पर हमलावरों ने धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में विनय दहिया को चार गोली लगी थी और मौके पर ही विनय की मौत हो गई। जबकि पत्नी किरण को भी गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। द्वारका जिले के अमराई गांव में दंपती पर चली गोलियों के मामले में नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस ने लड़की के परिजनों पर इस वारदात का शक जताया है। पुलिस सूत्रों का आरोप है कि घरवालों की मर्जी के बिना हुई शादी का बदला लेने के लिए लड़के की हत्या कर दी गयी, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल है। जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, उससे इसके संकेत मिले हैं।
दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के अम्बरहाई गांव में संदिग्ध ऑनर किलिंग के मामले पर पुलिस डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कल 9:30 के आसपास PCR कॉल मिली थी कि एक जोड़े को गोली लगी है। पति को 4 और पत्नी को 1 गोली लगी है। अस्पताल ने पति को मृत घोषित कर दिया है। पत्नी भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनो सोनीपत के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं। लास्ट अगस्त में इनकी शादी हुई थी। विनय एयरपोर्ट पर टैक्सी का काम कर रहा था। जहां तक ऑनर किलिंग की बात है इसकी जांच चल रही है संदिग्धों को पहचाना जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS