Delhi: सरिता विहार में बड़ा हादसा, घर की छत गिरने से एक की मौत और तीन घायल

दिल्ली के सरिता विहार से बड़े हादसे की खबर आई है। यहां घर की छत गिरने से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई लोग दब गये। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दिल्ली पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, दक्षिणपूर्व दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक मकान की छत का एक हिस्सा गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह मकान एक इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित था।
तीन मंजिला इमारत की छत पर वेल्डिंग का किया जा रहा था काम
यह घटना उस समय हुई जब तीन मंजिला इमारत की छत पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। छत के गिरने के बाद दमकल की चार गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया है। पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि इमारत की छत पर कुछ वेल्डिंग का काम चल रहा था तभी छत का एक हिस्सा ढह गया।
घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया
घायल हरीश रौतेला (मालिक), खलील और शिवम को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। बाद में पता चला कि मदनपुर खादर का रहने वाला धर्मबीर मलबे के नीचे फंस गया है। धर्मबीर को गंभीर हालत में मलबे से बाहर निकाला गया और उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है। सरिता विहार थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, मृतक के शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS