Delhi News: सुप्रीम कोर्ट के सामने महिला और पुरुष ने उठाया खौफनाक कदम, मंजर देखकर पुलिस समेत लोगों के उड़े होश

Delhi Fire दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सामने दो लोगों द्वारा खुद को आग लगाने की घटना सामने आई है। यहां महिला और पुरुष ने आत्मदाह (Woman and man commit Suicide) करने की कोशिश की है। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों और पुलिस अधिकारियों ने आरएमएल अस्पताल (RML Hospital) में भर्ती करवाया गया है। अभी दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस (Delhi Police) यह जानने में जुटी है कि इन दोनों ने आखिर ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।
Delhi | A woman, man allegedly set themselves on fire in front of Supreme Court gate number D. Area has been cordoned off. Injured persons have been taken to the Ram Manohar Lohia hospital. pic.twitter.com/sSYIuZA4EC
— ANI (@ANI) August 16, 2021
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के सामने एक महिला और पुरुष ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। घटना के बाद गंभीर हालत में दोनों लोगों को नजदीक के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके बाद पुलिस ने इलाके को ब्लॉक कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के सामने एक महिला और पुरुष ने खुद को आग लगा ली। महिला और पुरुष की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं दोनों की पहचान की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS