Delhi MCD Election 2022: BJP की नजर 2022 MCD चुनाव पर, बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे नेता

दिल्ली में अगले साल नगर निगम (MCD) के चुनाव होने है। जिसके लिए बीजेपी (BJP) ने अभी से ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली में हालि में हुए एमसीडी के 5 उपचुनाव की सीटों पर बीजेपी की बुरी हार हुई थी। जिसको लेकर पार्टी ने मंथन कर अगामी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अभी से कमर कस ली है। इसी बीच, राष्ट्रीय राजधानी में नगर निकाय उपचुनाव में खाता नहीं खोल पाने के बाद भाजपा की दिल्ली इकाई की कार्यकारी समिति ने बैठक करके आगे की चुनौतियों पर चर्चा की।
बैठक में सभी नेताओं ने रखी अपनी-अपनी बातें
दिल्ली में अगले साल निकाय चुनाव होने वाले हैं। बैठक में पार्टी के नेताओं ने विभन्न मुद्दों को उठाया जिसमें अनाधिकृत कालोनियों को नियमित किया जाना और नगर निगम के चुनाव से संबंधित विषयों को रेखांकित किया गया। बैठक में शामिल एक सदस्य ने बताया कि पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव में विजयी होगी।
पार्टी 2022 निकाय चुनाव के लिए तैयार: आदेश
नगर निगमों के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांच में से चार सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई। वहीं भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। भाजपा शालीमार बाग का सीट भी आप के हाथों गंवा बैठी। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली इकाई के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वॉर्ड इकाइयों का संगठनात्मक दौरे में उन्हें कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पार्टी 2022 निकाय चुनाव के लिए तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS