एमसीडी में भी भाजपा 'चंडीगढ़' की तरह दिल्ली में मेयर बनाने में जुटी, आम आदमी पार्टी ने पार्षदों को खरीदने का लगाया आरोप

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (mcd election 2022) में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला है, लेकिन भाजपा एक बार फिर इतिहास को दोहराने में जुट गई है। चंडीगढ़ में भाजपा ने बहुमत न होने पर भी अपना मेयर बनाया था। उसी तरह से भाजपा दिल्ली में भी अपना मेयर बनाने में जुट गई है।
एमसीडी चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को 250 में से 134 मिली हैं। भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की है। एमसीडी में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 126 का है। ऐसे में एमसीडी की सत्ता जनता ने आम आदमी पार्टी को सौंपी है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद पर अपना दावा ठोंक दिया है। भाजपा का कहना है कि पार्षदों का बहुमत उसके साथ है। दिल्ली नगर निगम 2022 के चुनाव में जीते 250 पार्षद तय करेंगे कि कौन मेयर बनना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि अब दिल्ली का मेयर चुना जाएगा। पार्षद तय करेंगे कि उनका मेयर कौन होगा? पार्षदों की संख्या कम होने के बावजूद भाजपा का मेयर है। इसके अलावा भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी कहा है कि दिल्ली का मेयर भाजपा का होगा। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि भाजपा कैसे दिल्ली में अपना मेयर बनाएगी।
हमारे पार्षदों के पास फोन आने शुरू हो गए- मनीष सिसोदिया
वहीं, आम आदमी पार्टी ने पार्षदों को खरीदने का आरोप लगाया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी का खेल शुरू हो गया। हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फ़ोन आने शुरू हो गए। हमारा कोई पार्षद बिकेगा नहीं। हमने सभी पार्षदों से कह दिया है कि इनका फ़ोन आए या ये मिलने आएं तो इनकी रिकॉर्डिंग कर लें। आम आदमी पार्टी के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने अपना गंदा खेल चालू कर दिया है। भाजपा ऑपरेशन लोटस के तहत हमारे पार्षदों को फोन कर रही है। हमने हमारे सारे पार्षदों को कह दिया है कि ये मिलने आए या कॉल करें तो रिकॉर्डिंग कर लेना।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS