MCD Election 2022 : नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेताओं ने भाजपा का थामा दामन

देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव (Municipal Elections) कुछ ही महीने बाद होने है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों की कोई घोषणा नहीं की है। इसी के मद्देनजर दिल्ली की राजनिति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वही चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों के नेताओं का दौर चल रहा है।। इसी कड़ी में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है।
शुक्रवार को कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (BJP, Adesh Gupta) ने कहा कि जनसेवा के दम पर अपने क्षेत्र में जगह बनाने वाले राजू सचदेवा, उनकी पत्नी ममता सचदेवा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा लगातार चौथी बार नगर निगम में प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है।
वही आप आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने निगमों का बजट कम कर दिया है। इसके बावजूद भाजपा निगमों के माध्यम से जनसेवा में जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का दामन थमने वालों में से आशा कश्यप, रचना चोपड़ा, परमिंदर सिंह, सुमित चोपड़ा, मंजू दत्ता, रंजीत, दीपक भल्ला, अमरदीप, रमेश गर्ग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल (Vijay Goel), सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), प्रदेश महासचिव हर्ष मल्होत्रा (State General Secretary Harsh Malhotra), भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय सचिव आरती मेहरा (BJP National Secretary Arti Mehra), प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, शाहदरा जिलाध्यक्ष राम किशोर शर्मा, भाजपा नेता डॉ. अनिल गोयल और दीपक मल्होत्रा भी मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS