अपने ही दिग्गज नेताओं के गढ़ में BJP का सूपड़ा साफ, यहां पढ़ें लोकसभा सीटों के हिसाब से कैसे रहे नतीजे

Delhi MCD Election Result: दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने बहुमत के जादुई आंकड़े को छू लिया है। इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने 15 साल से MCD की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को बाहर का रास्ता दिखाया है। भाजपा की हार का अंतर स्पष्ट तौर पर दिल्ली की लोकसभा सीटों के हिसाब से नतीजों को देखने पर दिख रहा है। दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा, हंसराज हंस, रमेश बिधूड़ी के लोकसभा क्षेत्र के वार्डों पर पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। अन्य वार्ड पर भी आप ने बीजेपी को कांटे की टक्कर दी है। आगे देखिए दिल्ली की लोकसभा सीटों पर वार्डों के नतीजे... किस पार्टी को इन लोकसभा सीटों पर कितनी जीत मिली है।
दिल्ली लोकसभा सीट का नाम | सांसद | वार्ड संख्या | AAP | BJP | CONG | OTH |
उत्तर पूर्व दिल्ली | मनोज तिवारी | 41 | 15 | 21 | 04 | 01 |
उत्तर पश्चिम दिल्ली | हंसराज हंस | 43 | 27 | 14 | 01 | 01 |
चांदनी चौक | डॉ. हर्षवर्धन | 30 | 14 | 16 | 00 | 00 |
पूर्वी दिल्ली | गौतम गंभीर | 36 | 11 | 22 | 03 | 00 |
नई दिल्ली | मीनाक्षी लेखी | 25 | 20 | 05 | 00 | 00 |
पश्चिम दिल्ली | प्रवेश वर्मा | 38 | 24 | 13 | 01 | 00 |
दक्षिण दिल्ली | रमेश बिधूड़ी | 37 | 23 | 13 | 01 | 00 |
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे
250 वार्डों वाले दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। आप ने 134 सीटों, भाजपा 104 सीटों, कांग्रेस के खाते में 9 सीट और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS