Delhi MCD Elections: भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे तीन निगम पार्षदों को दिल्ली भाजपा ने किया निष्कासित, आदेश गुप्ता ने की कार्रवाई

Delhi MCD Elections: भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे तीन निगम पार्षदों को दिल्ली भाजपा ने किया निष्कासित, आदेश गुप्ता ने की कार्रवाई
X
Delhi MCD Elections: इन पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इनमें संजय ठाकुर, रजनी पांडेय और पूजा मदान शामिल है। इस बारे में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि तीन निगम पार्षदों को उनके खिलाफ बढ़ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

Delhi MCD Elections दिल्ली में अगले साल नगर निगम चुनावों (MCD Elections) होने वाले है। इसे पहले ही दिल्ली भाजपा ने पार्टी में सफाई अभियान चलाकर भ्रष्टाचार (Curruption) के आरोप में घिरे अपने तीन पार्षदों (Three Municipal Councilors) को निष्कासित कर दिया है। इन पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इनमें संजय ठाकुर, रजनी पांडेय और पूजा मदान शामिल है। इस बारे में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि तीन निगम पार्षदों को उनके खिलाफ बढ़ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

आदेश गुप्ता ने उन सदस्यों को पत्र भेजकर सूचित किया है। पत्र में लिखा गया है कि आपके खिलाफ जनता की अत्याधिक आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायतों के कारण आपको 6 साल के लिए भाजपा की साधारण सदस्यता से निलंबित किया जाता है। आपको अनेक बार इस बारे में अवगत करा कर अपने भ्रष्टाचारी व्यवहार को ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन आपके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। अत: आपको तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

आपको बता दें कि संजय ठाकुर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले सहदुलजाब वार्ड से पार्षद हैं, तो रजनी बब्लू पांडेय न्यू अशोक नगर वार्ड से पार्षद हैं, जो पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के तहत आता है। वहीं, पूजा मदान उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के मुखर्जी नगर वार्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Tags

Next Story