Delhi: केजरीवाल सरकार ने MCD को दिए 117 करोड़ रुपये, 1720 प्रोजेक्ट में होगा इस्तेमाल

Delhi: केजरीवाल सरकार ने MCD को दिए 117 करोड़ रुपये, 1720 प्रोजेक्ट में होगा इस्तेमाल
X
Delhi: केजरीवाल सरकार ने दिल्ली नगर निगम (MCD) में साफ सफाई, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार फंड दिया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने एक बार फिर 117 करोड़ रुपये दिए हैं।

Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) में साफ सफाई, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए केजरीवाल सरकार ओर से लगातार फंड दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार की ओर से अब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 117 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस राशि से एमसीडी के बड़े अस्पतालों और डिस्पेंसरी में 1720 कार्य किए जाएंगे। दिल्ली नगर निगम की महापौर (Mayor) डॉ. शैली ओबेरॉय (Shaili Oberoi) ने सोमवार को निगम मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से मिले फंड से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार संबंधी कार्य मार्च 2024 तक पूरे कर लिए जाएंगे। एमसीडी के 7 बड़े अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, प्रसूति केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सेवाओं में सुधार किया जाएगा। इस दौरान नेता सदन मुकेश गोयल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- Delhi: डीटीसी मार्शलों का CM केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन, 5 महीने से नहीं मिली है सैलरी

महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि केजरीवाल सरकार की तर्ज पर दिल्ली नगर निगम में भी स्वास्थ्य मॉडल लागू किया जा रहा है, जिससे हाशिये पर बैठे व्यक्ति को भी बेहतर इलाज मिल सके। दिल्ली के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता को पूरी करने के लिए दिल्ली नगर निगम भरसक प्रयास कर रही है। दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली नगर निगम को केपिटल और रेवेन्यू हेड के तहत फंड मिला है, जिसे दिल्ली नगर निगम में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। केजरीवाल सरकार द्वारा केपिटल फंड में 54 करोड़ रुपये और रेवेन्यू हेड में 63 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिन्हें दिल्ली नगर निगम के 7 बड़े अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, प्रसूति केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के विकास एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर खर्च किया जाएगा।

Tags

Next Story