Delhi MCD: कल होगा दिल्ली मेयर का चुनाव, पिछले दो प्रयासों में विफल रहा मतदान, क्या फिर से हो सकता है हंगामा?

दिल्ली नगर निगम चुनाव 4 दिसंबर 2022 को हुए थे। 7 दिसंबर को वोटों की गिनती हुई थी, जिसमें आम आदमी पार्टी ने 250 सीटों में से 134 वार्ड पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने 104 वार्ड जीते थे। आम आदमी पार्टी के नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अब दिल्ली वासियों को इंतजार है मेयर बनने की। लेकिन 2 बार से यह विफल हो रहा है। नगर निगम चुनाव के बाद छह जनवरी को महापौर चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया गया था, लेकिन सदन में आम आदमी पार्टी और बीजेपी पार्टी के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक के कारण चुनाव किए बिना ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद चुनाव की अगली तारीख 24 जनवरी को रखी गई थी। इस बार एक बार फिर से वही मंजर देखने को मिला और दोनों पार्टियों के पार्षदों द्वारा हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उसके बाद महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 6 जनवरी की तारीख तय की गई है।
6 स्थाई समिति के सदस्यों की भी चुनाव होगी
पिछले दो प्रयासों में मेयर का चुनाव विफल रहा था। इसके बाद एक बार फिर से दिल्ली मेयर चुनाव के लिए दिल्ली उपराज्यपाल के दिशा-निर्देश पर कल यानी छह फरवरी को सदन की बैठक बुलाई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में महापौर, उपमहापौर और 6 स्थाई समिति के सदस्यों का भी चुनाव हो सकता है। नगर निगम चुनाव के बाद सदन का पहला सत्र पूरी तरह से विफल रहा। जबकि दूसरे सत्र में पहले तो मनोनीत सदस्यों ने शपथ ली फिर निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली थी। इसके बाद बीजेपी सदस्य आप विरोधी और नारे लगाते हुए चैंबर से बाहर चले गए। इसके कारण से आप सदस्यों ने भी करीब पांच घंटे तक सदन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
मामले में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा मेयर का चुनाव नहीं होने दे रहे हैं। यह लोकतंत्र का गला घोटना हुआ। बीजेपी एक खतरनाक परंपरा की शुरुआत कर रही है। जबकि मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने दिल्ली मेयर का चुनाव कराने की अपील करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS