Delhi Metro: ट्रैक की मरम्मत के कारण मेट्रो की Blue Line सेवा में देरी, यात्री परेशान

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर शुक्रवार को यात्री परेशान दिखे। इसका कारण मेट्रो का बार-बार रुककर चलना था और इससे (Delhi Metro Blue Line) दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर ट्रैक मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा हो रही है। डीएमआरसी ने इस बात के लिए खेद भी जताया है।
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के एक खंड में रात भर चले मरम्मत कार्य के बाद ट्रेन को एक खास गति पर चलाए जाने की पाबंदी के चलते शुक्रवार की सुबह इस खंड पर मेट्रो की सेवा प्रभावित रही। (DMRC Tweet) डीएमआरसी ने यात्रियों को ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ब्लू लाइन की, राजौरी गार्डन और कीर्ति नगर के बीच सेवा में विलंब। अन्य लाइनों पर सेवा सामान्य।
दिल्ली मेट्रो के एक प्रवक्ता ने कहा कि पिछली रात उस स्थान पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य चला, इसलिए उस खंड पर ट्रेन सीमित गति से चल रही हैं ,जिससे देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कोई तकनीकी खामी नहीं है और यात्रियों को सोशल मीडिया पर जानकारी दी जाती रहेगी। ब्लू लाइन मेट्रो दिल्ली में द्वारका से नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच चलती है।
डीएमआरसी ने ट्वीट कर दी जानकारी
डीएमआरसी ने यात्रियों को ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ब्लू लाइन की, राजौरी गार्डन और कीर्ति नगर के बीच सेवा में विलंब। अन्य लाइनों पर सेवा सामान्य। दिल्ली मेट्रो के एक प्रवक्ता ने कहा कि पिछली रात उस स्थान पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य चला, इसलिए उस खंड पर ट्रेन सीमित गति से चल रही हैं ,जिससे देरी हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS