Delhi Metro: ब्लू और पिंक लाइनों पर दौड़ी मेट्रो, यात्रियों के चेहरों पर लौटी खुशी

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण लॉकडाउन की वजह से 171 दिन से बंद रहीं दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर सीमित सेवाएं बुधवार को बहाल कर दी गईं। पहले चरण में इन लाइनों पर ट्रेनें सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। मेट्रो की ब्लू लाइन(द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) और पिंक लाइन(मजलिस पार्क से शिव विहार) पर आज से मेट्रो चलनी शुरू हुई। मेट्रो में प्रवेश से पहले सभी यात्रियों का सामान सैनिटाइज किया गया है।
मेट्रो की ब्लू लाइन(द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) और पिंक लाइन(मजलिस पार्क से शिव विहार) पर आज से मेट्रो चलनी शुरू हुई। मेट्रो में प्रवेश से पहले सभी यात्रियों का सामान सैनिटाइज किया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2020
(तस्वीरें वैशाली मेट्रो स्टेशन से) pic.twitter.com/9BnQMc2v1R
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया कि ब्लू और पिंक लाइनों की सेवाएं आज बहाल हो गईं। दिल्ली मेट्रो आपको आपके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए धीरे-धीरे और व्यवस्थित तरीके से पुन: सेवा में उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो ने संचालन के समय में कटौती के साथ सोमवार से येलो लाइन पर सेवा पहले ही बहाल कर दी थी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण 22 मार्च से ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवा रोक दी गई थी।
#दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर मेट्रो सेवाएं आज से लोगों के लिए शुरू हुईं। तस्वीरें राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन से।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2020
DMRC के मुताबिक दोनों लाइनों पर मेट्रो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक चलेगी। pic.twitter.com/LeAQogP2vS
रैपिड मेट्रो और येलो लाइन पर सोमवार को संयुक्त रूप से करीब 15,500 लोगों ने यात्रा की थी। वहीं, मंगलवार को करीब 17,600 लोगों ने सफर किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि वह सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगा। डीएमआरसी ने लोगों से अत्यावश्यक होने पर ही मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS