DMRC: वायलेट लाइन पर तकनीकी खराबी के बाद फिर सामान्य हुई मेट्रो की सेवा, यात्रियों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना

DMRC: वायलेट लाइन पर तकनीकी खराबी के बाद फिर सामान्य हुई मेट्रो की सेवा, यात्रियों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना
X
देश की राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) इन दिनों तकनीकी खामियों का शिकार हो रही हैं। जिससे यात्री को बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच शनिवार को मेट्रो की वायलेट लाइन (Violet Line) पर तकनीकी कारणों से सेवाएं बाधित रहीं।

देश की राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) इन दिनों तकनीकी खामियों का शिकार हो रही हैं। जिससे यात्री को बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच शनिवार को मेट्रो की वायलेट लाइन (Violet Line) पर तकनीकी कारणों से सेवाएं बाधित रहीं। यह मार्ग दिल्ली में कश्मीरी गेट (Kashmere Gate) और हरियाणा के बल्लभगढ़ को जोड़ता है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने ट्वीट कर बताया कि वायलेट लाइन पर तकनीकी खराबी की जानकारी दी। साथ ही DMRC ने सुविधा के लिए खेद भी जताया। DMRC ने अपने ट्वीट में लिखा कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच सेवाओं में विलंब हैं। जबकि अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य हैं।

वही अब इस संबंध में डीएमआरसी (DMRC) ने ट्वीट कर जानकारी दी हैं की मेट्रो की सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। वही मेट्रो से नियमित यात्रा करने वाले ज्यादातर लोगों ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें ट्रेन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो इन दिनों तकनीकी दिक्कतों से जूझ रही है।

पहले दो दिन से लगातार ब्लू लाइन (Blue Line) पर समस्या आ रही हैं। इसके बाद अब वायलेट लाइन में तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। वायलेट लाइन कश्मीरी गेट से बल्लभगढ़ तक जाती है। दिल्ली से फरीदाबाद जाने वाले कई लोग इस मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कालकाजी मेट्रो स्टेशन ( Kalkaji Metro Station) से बॉटनिकल गार्डन (Botanical Garden) जाने वाले लोग भी इससे प्रभावित हुए।

Tags

Next Story