Delhi Metro Weekend Curfew: कोरोना संकट के बीच दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, वीकेंड कर्फ्यू में जारी रहेगी सेवा, जानें टाइम शेड्यूल

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू (Delhi Weekend Curfew) लगाया जा रहा है। इसी बीच लोगों के जहन में सवाल उठ रहे थे कि क्या मेट्रो और ट्रांसपोर्ट सेवाएं बंद रहेंगी या जारी। इसी बीच दिल्ली मेट्रो ने वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सेवा जारी रखने की घोषणा की है।
डीएमआरसी (DMRC) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दिल्ली सरकार के द्वारा लगाए जा रहे वीकेंड कर्फ्यू के दौरान मेट्रो सेवा जारी रहेगी। 17 और 18 अप्रैल को हर 15 मिनट के अंतराल पर सेवा उपलब्ध रहेगी। इससे पहले किए गए ट्वीट में डीएमआरसी ने लिखा कि हमनें नेटवर्क को दो पार्ट्स में बांट दिया है। ब्लू लाइन पर नोएडा / वैशाली और ग्रीन लाइन पर कीर्ति नगर / इंद्रलोक पर हर 30 मिनट के बाद सेवाएं उपलब्ध होंगी।
In view of the curfew imposed by the Govt. for coming weekend for the containment of Covid-19, Metro services will be available with a headway of 15 min across the whole network on the weekend i.e, on 17th and 18th April 2021.
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) April 16, 2021
जानकारी के लिए बता दें कि बीते वीरवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक हर हफ्ते वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान सिनेमाघरों में 30 फीसदी लोगो को एंट्री मिलेगी। वीकेंड कर्फ़्यू लगाने का ऐलान अस्पतालों में बेड की कमी होने की वजह से किया गया है। अभी 5000 से ज़्यादा बेड ख़ाली हैं और कोरोना के मरीज ज्यादा तेज़ी से बढ़ रहे हैं। वहीं निजी दफ्तरों के कर्मचारी घरों से ही काम करेंगे। इसके अलावा जिन परिवारों में शादी होनी हैं, वहां पर शादी समारोह में कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे।
क्या बंद रहेगा
1. मॉल
2. जिम
3. स्पा
4. बाजार
5. प्राइवेट ऑफिस
6. रेस्टोरेंट में बैठकर खाना बंद
क्या खुला रहेगा
1. जरूरी सेवाएं
2. अंतरराज्यीय परिवहन
3. होम डिलीवरी
4. जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी
दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा कि उन्हें भी बुक किया जा सकता है और गिरफ्तार किया जा सकता है। जो इन नियमों का उल्लंघन करता मिलता है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में कोरोना वायरस की स्थिति गंभीर है क्योंकि हजारों लोग प्रतिदिन संक्रमित हो रहे हैं और कई मर रहे हैं। वीकेंड कर्फ्यू का सख्ती के साथ पालन किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS