Delhi Minor Rape: पड़ोस में रहने वाले शख्स ने छह साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, लोगों ने थाने में काटा बवाल

Delhi Minor Rape दिल्ली में 9 साल की बच्ची का रेप के बाद हत्या मामला में सियासी उबाल जारी है। इस बीच, मयूर विहार (Mayur Vihar) इलाके से 6 साल की बच्ची (Six year old girl raped) के साथ दुष्कर्म की खबर ने एक बार फिर सबको हिलाकर रख दिया है। मासूम को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपी की पहचान समुगन के रूप में हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने मयूर विहार थाने पर हंगामा कांटते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि आरोपी से पूछताछ जारी है।
जानकारी के मुताबिक, मयूर विहार पीएस इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले समुगन ने दुष्कर्म किया है। जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी तमिलनाडू का रहने वाला है। बच्ची को एम्स में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में डीसीपी प्रियंका कश्यप ने कहा कि बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है और आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।
बच्ची के परिजनों ने कहा कि पुलिस हमे बातों का उत्तर ठीक ठीक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बच्ची बीते शाम को घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला समुगन बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और अपने घर की छत पर उसके साथ हवस की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह गंभीर हालत में बच्ची को छोड़कर भाग गया। जिसके पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS