दिल्ली से लापता लड़की एक महीने बाद मनाली से बरामद, यहां पहुंचने के सस्पेंस का नहीं कर रही खुलासा

दिल्ली से करीब एक माह पहले संदिग्ध हालात में लापता लड़की को हिमाचल प्रदेश के मनाली से बरामद कर लिया गया है। ताज्जुब की बात यह है कि लड़की ने दिल्ली से मनाली तक पहुंचने के पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं किया है। उधर, लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की जैसे ही आगे कोई भी खुलासा करेगी, उसके आधार पर अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली यह लड़की दिल्ली में रहकर जॉब करती थी। करीब एक महीने पहले वह संदिग्ध हालात में अचानक लापता हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने लड़के के परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा, जिससे उसका पता लगाया जा सके। इस दौरान परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी हिमाचल में कहीं है। इस पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को इससे अवगत कराया।
इस पर पुलिस ने तुरंत हिमाचल पुलिस से कांटेक्ट किया। साइबर सेल ने लड़की के मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगा दिया। हिमाचल पुलिस को इस लड़की की लोकेशन मनाली की मिली। वहां की स्थानीय पुलिस ने इस लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की से दिल्ली से मनाली तक पहुंचने के बारे में पूछताछ की, लेकिन अभी तक उसने इसका कारण नहीं बताया है। पुलिस ने लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS