Delhi Murder: द्वारका कोर्ट के अंदर वकील ने चलाई गोलियां, सुनवाई के लिए आए आरोपी की मौत से मचा हड़कंप

Delhi Murder दिल्ली के द्वारका कोर्ट (Dwarka Court) में ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) की वारदात की खबर आई है। एक बड़ी खबर सामने आई है। इस कोर्ट के अंदर चैंबर में वकील ने गोलीबारी की है। इस दौरान सुनवाई को लेकर आए आरोपी की गोली लगने से मौत (One Died) हो गई है। मृतक की पहचान स्वीकार लूथरा के तौर पर हुई है। वहीं, इस वारदात के बाद कोर्ट में सन्नाटा पसर गया। पुलिस (Delhi Police) ने फायरिंग करने वाले आरोपी वकील को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, द्वारका कोर्ट में चैंबर नंबर 444 में बीती रात को करीब 9 बजे घटना को अंजाम दिया गया। ये चैंबर अरुण शर्मा नाम के वकील का है। इस कोर्ट में चैंबर के बाहर वकील ने गोली लगने से एक की मौत हो गई। मृतक के कई आपराधिक मामले दर्ज थे। आखिर वकील ने आरोपी को गोली किन हालातों में मारी, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं पुलिस फायरिंग करने वाले वकील की भी पूरी कुंडली निकाल रही है।
घटना के दौरान कई वकील और अन्य लोग यहां पर मौजूद थे। गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में कई दिनों से फायरिंग की खबरें आम हो गई है। हालि में ही उत्तम नगर में हुई लूट के बदमाशों को भी फायरिंग के बाद गिरफ्तार किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS