दिल्ली में लड़के ने की दूसरे धर्म की लड़की से शादी तो गली में जमकर कटा बवाल, ITBP के जवान तैनात

दिल्ली में लड़के ने की दूसरे धर्म की लड़की से शादी तो गली में जमकर कटा बवाल, ITBP के जवान तैनात
X
गली के लोगों ने बताया कि 15 से 20 लड़के रात 11 बजे के आसपास गली में घुसे, जिनके हाथ में हथियार थे और घरों के बाहर खड़ी तमाम बाइकों को तोड़ना शुरू कर दी। यह उपद्रवी तोड़फोड़ करते फरार हो जाते हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

दिल्ली के सराय काले खां (Sarai Kale Khan) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन कर आप दंग रह जाएंगे। यहां एक हिंदू लड़के (Hindu Boy) ने मुस्लिम लड़की (Muslim Girl) से शादी होने के बाद लड़की के परिजनों ने कुछ उपद्रवियों के साथ मिलकर इलाके की 2 गलियों में जमकर तोड़फोड़ की। इन लोगों को मुस्लिम लड़की का हिंदू परिवार में जाना पसंद नहीं आया इसके बाद लड़के की गली में हमला किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) और आईटीबीपी जवानों की तैनाती कर दी है। लेकिन गली में रहने वाले कई परिवारों के बीच दहशत के माहौल बना हुआ है। लड़का और लड़की की पहचान सुमित और खुशी के तौर पर हुई है। जो कि एक-दूसरे से 4 साल से प्रेम करते थे जिसके बाद उन्होंने भागकर शादी कर ली थी। जिसके बाद बीते दिन दोनों पुलिस चौकी में पेश हुए, जहां लड़की ने बयान दे दिया कि अपनी मर्जी से शादी की। जिसके बाद कल रात 11 बजे लड़की के रिश्तेदारों ने पूरी गली में हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि कई लड़के गली में घुसते हैं और घरों के बाहर लगे कूलर, बाइकों के साथ तोडफ़ोड़ करते है। साथ ही घरों के दरवाजों को तोड़ने की भी कोशिश करते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को चोट भी लगी है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इलाके में दिल्ली पुलिस और आईटीबीपी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। गली के लोगों ने बताया कि 15 से 20 लड़के रात 11 बजे के आसपास गली में घुसे, जिनके हाथ में हथियार थे और घरों के बाहर खड़ी तमाम बाइकों को तोड़ना शुरू कर दी। यह उपद्रवी तोड़फोड़ करते फरार हो जाते हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उन आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags

Next Story