खुशखबरी! दिल्ली-एनसीआर को मिला डबल फायदा, नोएडा रैपिड रेल परियोजना से लेकर टेक्सटाइल हब बनाने की हुई घोषणा

सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया था। इस बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। इस बजट में रैपिड रेल के लिए करीब 4400 करोड का आवंटन किया है। जो कि दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल (Rapid Rail) लाइन पर काम चल रहा है। वहीं इसके लिए पैसे मिलने के बाद यह लाइन तय समय पर शुरू हो जाएगी। साथ ही हाइटैक सिटी में टेक्सटाइल पार्क (Textile Park) बनाने की भी घोषणा की गई है। इससे करीब पांच लाख लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया है।
रैपिड रेल परियोजना के लिए 4472 करोड का आवंटन
दिल्ली-एनसीआर (Delhi Ncr) के बीच यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित रैपिड रेल परियोजना के लिए 4472 करोड का आवंटन किया गया है। पहले यह करीब 2487 करोड रुपए था। दिल्ली मेरठ के बीच प्रस्तावित रूट का काम 2024 तक पूरा होना है। इस बजट में केंद्र सरकार ने कोरोना के बाद स्वास्थ बजट बढ़ाया है। जिसमें दिल्ली के अस्पतालों के लिए भी बजट बढ़ा दिया गया है। जैसे एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग, सुचेता कृपलानी और कलावती अस्पताल को ध्यान में रखा गया है।
दिल्ली में केंद्रीय करों में नहीं बढ़ाई गई हिस्सेदारी
दिल्ली में केंद्रीय करों में हिस्सेदारी नहीं बढ़ाई गई है। यह गत वर्ष की तरह 325 करोड़ रूपये की ही है। स्वच्छ दिल्ली के लिए एमसीडी को दिल्ली की आबादी के हिसाब से पैसा मिलने की उम्मीद थी। जैसा की दूसरे राज्यों के निकायों को मिलता है। मगर इस बार भी उसमें अलग से कुछ नहीं मिला है। राजधानी और एनसीआर में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए कोई नई घोषणा बजट में नहीं की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS