Delhi News: चिड़ियाघर की रौनक बढ़ाने के लिए इन राज्यों से मंगाए जा रहे ये जानवर, CZA ने दी जानकारी

दिल्ली के चिड़ियाघर (Delhi Zoo) में जल्द ही नए महमान जुड़ने वाले है। यहां अलग-अलग राज्यों से नए जानवर मंगाए जा रहे हैं। ताकि चिड़ियाघर की रौनक बढ़ाई जा सके और टूरिस्टों (Tourist) को आकर्षित किया जा सके। दिल्ली के चिड़ियाघर में शेर, टाइगर और भालू के अलावा अब दर्शकों को कई आकर्षक जानवर भी देखने को मिल सकेंगे। जैसे स्टार कछुआ और अमेरिका प्रजाति के पक्षी मिलिट्री मकाउ, सल्फर क्रिस्टीन पोकाटू इनमें शामिल हैं। विशाखापट्टनम चिड़िया घर से स्टार कछुआ और वाइल्ड डॉग आ रहे हैं। वाइल्ड डॉग को दक्षिण भारत में ढोल बोला जाता है। यह जंगली कुत्ता होता है। इसके लिए सेंट्रल जूलॉजिकल अथॉरिटी (Central Zoological Authority) ने स्वीकृति दे दी है।
वे सभी लेटिन अमेरिकन तोते हैं। बाजार में इनकी कीमत काफी अधिक है। बताया जाता है कि 1 मकाउ 1 लाख रुपये के आसपास मिलता है। वह व्यक्ति चिड़ियाघर को ये पक्षी फ्री में दे रहा है। इनका साइज भारत के तोतों से कई गुना बड़ा होता है। इनके आने से चिड़ियाघर में वन्यजीवों की प्रजाति 100 का आंकड़ा पार कर लेगी। लेटिन अमेरिकन प्रजाति के ये तोता चिड़िया घर आने वाले दर्शकों के आकर्षण का केंद्र भी रहेंगे।
एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दिल्ली चिड़ियाघर गुजरात के केवड़िया जू को 1 जोड़ा हिप्पो देगा। उसके बदले 1 नर और 2 मादा शेर वहां से आएंगे। ऐसा होने पर दिल्ली चिड़ियाघर में 5 शेर हो जाएंगे। चिड़ियाघर के डायरेक्टर रमेश पांडे ने बताया कि नागपुर के गारेवाड़ा जू से 2 बंगाल टाइगर और 2 भालू आ रहे हैं। उसके बदले दिल्ली से हिरण दिए जाएंगे। इसी क्रम में चेन्नै जू से 1 नर बंगाल टाइगर भी आ रहा है। सीजेडए ने इन सभी एक्सचेंज को स्वीकृति दे दी है। पांडे ने बताया कि 1 व्यक्ति विदेशी पक्षी चिड़ियाघर को देने के लिए तैयार है। उनमें 4 मिलिट्री मकाउ, 4 सल्फर क्रिस्टल पोकाटू और इतने ही ग्रीन विंग मकाउ चिड़ियाघर में आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS